विधायक के भतीजे की मौत पर 5 के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज।

बाँदा। संदिग्ध परिस्थितियों में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के भतीजे की मौत के मामले को लेकर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुख्य आरोपी- इंदिरा नगर निवासी आरो प्लांट चलाने वाला करण सिंह परिहार पुत्र यशवंत सिंह परिहार और उसका सगा भाई विमल सिंह परिहार, गिरवा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अजय विश्वकर्मा, फिरोजाबाद के नवाबाग हरगढ़ निवासी सोनू शर्मा और अतर्रा निवासी राजीव रतन चतुर्वेदी के खिलाफ धारा 302, 147, 328 के तहत मुकदमा दर्ज किया है मुख्य आरोपी करण सिंह परिहार पुत्र यशवंत सिंह परिहार को गिरफ्तार करने का पुलिस ने दावा किया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आएंगे ये शातिर अपराधी।