जालंधर के तलहन गांव में एक छपड में 2 बच्चो के मिले शव,फैल गई सनसनी

जालंधर (विशाल) जालंधर सलेमपुर रोड पर पड़ते गांव तलहन में 2 बच्चों के शव छप्पड़ में मिलने के कारण इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों में एक लड़का है और दूसरी लड़की है। दोनों की उम्र 5-6 साल से उपर लग रही है। इस बारे पुलिस को सूचित किया गया। यह हत्या है या फिर कुछ और अभी मामला स्पष्ट नही हो पाया। मौके पर पहुंची महिलाओं ने जैसे ही बच्चों के शवों को देखा उनकी आंखों से आंसू टपकने शुरु हो गए। हालांकि इन महिलाओं का उन बच्चों के साथ कोई भी रिश्ता नही था। मृतक बच्चों की पहचान अभी नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसा लगता है कि दोनों बच्चें किसी दूसरी जगह के रहने वाले थे। वह इधर आ कर किसी हादसे का शिकार हो गए यो उन्हें मार कर छप्पड़ में फेंक दिया गया। पुलिस बच्चों के शवों की पहचान करवाने में जुटी हुई है।

i like this fabulous article